झालावाड़

Jhalawar top crime news : झालावाड़ जिले में लुटेरे बेखौफ, आए दिन वारदातें

घाटोली में मारपीट कर 60 हजार तो पनवाड़ में चाकू की नोक पर 40 हजार लूटे

2 min read
महिला को सम्माहित कर ले गए जेवरात

फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों को बनाया निशाना
अकलेरा. झालावाड़ जिले के घाटोली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को घाटोली और दुर्जनपुरा गांव के बीच फाइनेंस कंपनी की ओर से बकाया भुगतान के रुपए लेकर लौट रहे दो जनों से अज्ञात बदमाशा मारपीट कर 60 हजार नकद और दो मोबाइल छीन ले गए।
घाटोली थानाधिकारी इब्राहिम मोहम्मद ने बताया कि दोपहर को दबलाना बूंदी निवासी रीवराज पुत्र बाबूलाल रैगर व उसका साथी विमलकुमार दुर्जनपुरा गांव से फाइनेंस के रुपए एकत्रित कर अकलेरा आ रहे थे।
रास्ते में पानी पीने के लिए हैंडपम्प पर रुके, इसी बीच बाइक से पीछा कर रहे चार लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी और बैग में रखे रुपए और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए । बाद में रीवराज ने घाटोली थाने में सूचना दी। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचित कर घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग
नहीं लगा।
गाड़ी में आए पांच बदमाशों ने की वारदात
पनवाड़. झालावाड़ जिले के पनवाड़ कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार रात पौने नौ बजे चाकू की नोक पर बाइक सवार दो जनों से गाड़ी में सवार होकर आए पांच बदमाश चालीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सारोलाकलां थाना क्षेत्र के करनवास निवासी रामनिवास नागर व साथी रामदयाल मेघवाल सोयाबीन की बुआई करने के लिए बीज लेने आए थे।
रामनिवास का ससुराल पनवाड़ में होने के कारण दोनों यहां रूक गए। बीज नहीं मिलने के कारण रात पौने नो बजे दोनों बाइक से गांव के लिए रवाना हो गए। ससुराल से आधा किलोमीटर से कम दूरी पर नांगली नदी की पुलिया पर पहुंचने पर अंधेरे में अज्ञात गाड़ी में सवार होकर आए चार-पांच जनों ने चाकू की नौक पर रामनिवास नागर से पैतीस हजार व साथी रामदयाल मेघवाल से पांच हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। अचानक हुई घटना के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Published on:
20 Jun 2023 10:04 pm
Also Read
View All