झालावाड़

साहब आपके वहां क्या भाव बिक रहा है, खानपुर मंडी में एक रुपए किलो बिका लहसुन

अच्छा लहसुन 19 रुपए तक
2 min read
साहब आपके वहां क्या भाव बिक रहा है,  खानपुर मंडी में एक रुपए किलो बिका लहसुन
saheb-is-selling-your-house-there-a-kilo-kilo-of-garlic-in-khanpur-ma

खानपुर पत्रिका. कृषि उपज मण्डी में सोमवार को लहसुन के दामों में भारी गिरावट दर्ज की। यहां किसानों का बिकने आया लहसुन 1 रुपए किलो तक बिका, हालांकि उच्च क्वालिटी का लहसुन 1900 रुपए क्विंटल तक बिका। लहसुन के भावों में लगातार गिरावट आने से अब किसान ज्यादा से ज्यादा लहसुन सरकारी कांटे पर बेच रहे हंै। ऐसे में प्रतिदिन 8 कांटों पर 5 से 6 हजार कट्टों की खरीद हो रही है। यहां लहसुन व्यापारियों द्वारा प्रतिदिन लहसुन के टेंडर डालकर निविदाएं खोली जा रही हैं। इसमें सर्वाधिक भाव वाले व्यापारी को निविदा स्वीकृत की जा रही हैं। व्यापारी द्वारा खरीदे लहसुन को राज्य के बाहर बेचने ले जाया जा रहा है, ताकि प्रदेश लहसुन के भावों मे बड़ोतरी हो, इसके बावजदू दाम लगातार गिर रहे है। यहां राजफेड द्वारा 3257 रुपए क्विंटल की दर से सरकारी खरीद की जा रही है। प्रतिदिन स्थानीय व्यापारियों द्वारा इस लहसुन को 700 से 900 रुपए क्विंटल की दर से निविदा के माध्यम से खरीदा जा रहा है। राजफेड प्रबन्धक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि माल का अधिक उठाव व खरीद प्रक्रिया में सुधार के लिए स्थानीय व्यापारियों को प्रतिदिन नए टैण्डर स्वीकृत किए जाते हैं। इसमें सर्वाधिक दर वाले व्यापारी को निविदा स्वीकृत की जाती है।

शेड में भरा है व्यापारियों का माल
लहसुन खरीद शुरू, बारिश से बचाव नहीं

भवानीमंडी. अ श्रेणी कृषि उपजमंडी परिसर स्थित संतरा मंडी में राजफेड द्वारा सोमवार से लहसून खरीद केन्द्र शुरू हो गई है। केन्द्र पर भवानीमंडी, बकानी, पिड़ावा, झालरापाटन तहसील के गांवों व कस्बों के लहसुन की तुलाई 20 जून तक की जाएगी। प्रभारी शिवराज विजयवर्गीय ने बताया कि केन्द्र पर 800 क्विंटल लहसुन तुलाया है। मंगलवार को ऑन लाइन व ऑफ लाइन बोली लगाई जाएगी, जो भी रेट आएगी, उसमे उसे बेच दिया जाएगा। बारिश का सीजन आ गया है, लेकिन उपजमंडी स्थित शेड पर अभी भी व्यापारियों का कब्जा है। बारिश के समय कृषि जिंसों की निलामी के लिए बनाए शेड पर व्यापारियों ने कब्जा कर बोरियां जमा रखी हंै। मंडी सचिव फरेबीलाल मीणा ने बताया कि मंडी में सोमवार से ही मुनादी करा दी है कि शेड में जिस भी व्यापारी ने कृषि जिंसे जमा कर रखी हैं, तुरंत हटा लें। नहीं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दो-तीन दिनों में पूरा शेड खाली कराया जाएगा एवं बारिश में शेड के नीचे ही कृषि जिंसों की नीलामी होगी।
अकलेरा. कृषि उपज मंडी परिसर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से लहसुन तौल काटा शुरू हुआ। इसका विधायक कंवरलाल मीणा ने शुभारंभ किया। सहकारी समिति वस्थापक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि किसानों को कोई समस्या नहीं हो इसके लिए पहले दिन ही सुबह दो एवं दोपहर में एक काटा ओर लगाया। किसानों के लिए भोजन, कलेवा योजना समेत अन्य व्यवस्थाएं की हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनूप गौतम, दानमल मीणा, राजू मीणा समेत किसान मौजूद रहे।

Published on:
12 Jun 2018 12:17 pm