झालावाड़

स्कूल बस पलटी, 14 बच्चे घायल, बच्चे बोले जैसे मौत छूकर निकल गई, thank God

मिनी सचिवालय के सामने स्कूल बस डिवाइडर से टकराई 14 बच्चे घायल

less than 1 minute read
स्कूल बस पलटी, 14 बच्चे घायल, बच्चे बोले जैसे मौत छूकर निकल गई, थैंक्स गॉड

झालावाड़/ शहर में मंगलवार सुबह एक स्कूली बस मिनी सचिवालय के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें 14 बच्चे को हल्की चोटें आई! वही कंडक्टर आबिद गंभीर घायल हो गया, पैर में फैक्टर होने से उसे कोटा रैफर किया गया।
पुलिस ने बताया कि स्कूल की एक बस कोटा की तरफ से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली थी तभी मिनी सचिवालय के सामने डिवाइडर से टकराने से पलट गई । इस दौरान बस में दो दर्जन बच्चे थे जिसमें से 14 बच्चों के हल्की चोटें आई । जिनका एसआरजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी तथा बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को तुरंत चिकित्सालय लेकर गए।
बस पलटने की सूचना मिलते ही जैसे थे वैसे ही दौड़ पडे परिजन
बस पलटने से बच्चों की चीख पुकार मच गई। बस में से बच्चें की बचाओ..बचाओ की आवाजें आने लगी। राहगीर दौड़कर बच्चों को सुरक्षित रूप से निकालने में जुट गए। राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर एक-एक बच्चे को सुरक्षित निकालने में जुट गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाकर बस को सीधा करवाया गया। बच्चों के अभिभावकों को बस पलटने की जैसे ही सूचना मिली तो जो जैसा था वैसा ही बदहवाश हालात में दौड़े चले आए। जैसे ही बच्चों के माता-पिता यहां पहुंचे तो बच्चे लिपट कर रोने लगे। वहीं अस्पताल प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया था और डॉक्टरों को तत्काल इमरेंजसी में बुलाया गया था। घायल बच्चों को एसआरजी अस्पताल में पहुंचते ही उपचार शुरू कर दिया। बच्चों की मुंह से एक ही आवाज निकले मौत के मुंह से निकल कर बच गए है...थैंक्स गॉड..

Published on:
19 Jul 2022 09:56 am
Also Read
View All