झालावाड़

परिचालकों की कमी: प्रदेश के सात डिपो में लाइसेंसधारी सिविल डिफेंस के युवाओं की लेंगे सेवाएं

- अंडर टेकिंग देनी होगी

2 min read

- अंडर टेकिंग देनी होगी

झालावाड़.राजस्थान रोडवेज में परिचालकों की कमी दूर करने के लिए अब लाइसेंसधारी सिविल डिफेंस के युवाओं की सेवाएं परिचालक पद पर ली जाएगी। राजस्थान रोडवेज निगम के प्रबन्ध निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा ने एक आदेश जारी कर इनकी सेवाएं लेने के लिए कहा है। सीएमडी ने जारी किए आदेश में झालावाड़, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, झुझुनू, राजसमंद आदि जिलों के डिपो में परिचालकों के पद पर सिविल डिफेंस की सेवाएं लेने के निर्देश चीफ मैनेजरों को दिए। इस कार्य के लिए रोडवेज के मुख्य प्रबन्धक जिला कलक्टर से संपर्क कर स्वयंसेवकों की उपलब्ध सुनिश्चि करेंगे। साथ ही, सिविल डिफेंस स्वयं सेवक से अनुबंध करने से पहले उनके सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र और अंडरटेकिंग भी लेने के लिए कहा है।

स्वयं सेवकों को इतना मिलेगा मानदेय-

सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों को राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित दर पर 767 रुपए प्रतिदिन के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। स्वयं सेवकों को परिचालक के पदों पर नियुक्त किए जाने के बाद, वे निगम द्वारा निर्धारित किराए के अनुसार यात्री टिकट जारी करेंगे। सभी संकलित राजस्व, ईटीआईएम मशनी, टिकट बैग आदि को निगम के कोष में जमा करेंगे।

पहले 35 हजार रूपए जमा करवाने होंगे-

स्वयं सेवकों को 15000 रुपए की सुरक्षा राशि और 20000 रूपए की ईटीआईएम मशीन जमा करानी होगी, यानी कुल 35 हजार रुपए जमा करवाने होंगे। यदि ईटीआईएम मशीन खो जाती है, चोरी होती है या क्षतिग्रस्त होती है, तो उसकी कीमत स्वयं सेवक द्वारा जमा कराई गई राशि से काटी जाएगी।

इतने परिचालकों की कमी-

झालावाड़ डिपो में करीब 40 परिचालकों की कमी चल रही थी। ऐसे में कई बार परिचालकों की कमी की वजह से बसे समय पर रवाना नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब इस समस्या से निजात मिल सकेगी। स्वयं सेवकों को रोडवेज डिपो की ओर से करीब 23 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

लैटर लिख दिया-

निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश है कि परिचालकों के लिए सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों की सेवाएं ली जाएं। इसके लिए कलक्टर साहब को लैटर लिख दिया है, कल तक स्वयं सेवक मिल जाएंगे।

प्रतीक मीणा, चीफ मैनेजर रोडवेज डिपो, झालावाड़।

Published on:
14 Feb 2025 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर