झालावाड़

मुख्यमंत्री ने किया हाड़ौती के प्रमुख स्वतंत्रता सैनानी पुस्तक का विमोचन

  - डॉ.सज्जन पोसवाल ने लिखी पुस्तक
less than 1 minute read
The Chief Minister released the book, the freedom fighter of Hadauti
मुख्यमंत्री ने किया हाड़ौती के प्रमुख स्वतंत्रता सैनानी पुस्तक का विमोचन

झालावाड़.राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा इतिहास की स्वतन्त्रता के अमर पुरोधा श्रंखला के तहत प्रथम पुस्तक हाड़ौती के प्रमुख स्वतंत्रंता सैनानी पुस्तक का विमोचन मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। स्वतंत्रंता सैनानियों पर पुस्तक राजकीय पीजी महाविद्यालय की डॉ. सज्जन पोसवाल द्वारा लिखी गई है।

अहम योगदान है-

इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नई पीढ़ी के सामने स्वाधीनता सेनानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व को आगे लाने के पुनीत प्रयास में अकादमी व डॉ. पोसवाल का अहम योगदान है। इस श्रंखला को आगे बढ़ाने के लिए अन्य संभाग के सेनानियों के जीवन चरित्र को आगे लाना चाहिए। पुस्तक में हाड़ौती के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानियों में पंण्नयनुराम शर्मा गोपाल लाल कोटियाएनित्यानंद नागरए ऋषिदत्त मेहता, इन्द्रदत्त मेहता, मांगीलाल भव्य, तनसुख लाल मित्तल आदि के योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष व उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, निदेशक डॉ.बीएल सैनी, पो. पेमारामए प्रो. फूलसिंह गुर्जर, डॉ.पीयूष बैंसलाए डॉ.विपाशासिंह व शिक्षाविद् डॉ.फिरोज अख्तर,आदि मौजूद रहे।

Updated on:
10 Feb 2021 09:39 pm
Published on:
10 Feb 2021 09:39 pm