झालावाड़

घर-घर से कचरा लाने वाले ई रिक्शा का ही कचरा हो गया

घरों से कचरा उठाने के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कूड़े में तब्दील हो रहे हैं।

2 min read

भवानीमंडी नगरपालिका द्वारा 2018 में लाखों रुपए की लागत से 10 ई-रिक्शा की खरीद कि गई थी। ताकि नगर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सके लेकिन खरीद के बाद से ही पालिका द्वारा ई-रिक्शा का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इन्हें जवाहर काॅलोनी में स्थित गैराज में खड़ा कर रखा है। उपयोग नहीं होने से ये सभी वाहन कबाड़ बनते जा रहे हैं। ई-रिक्शा में बैट्रिया भी गायब हो चुकी है और टायर भी जर्जर होने लगे हैं।

गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल...गीत के साथ घरों से कचरा उठाने के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कूड़े में तब्दील हो रहे हैं। हालात यह है कि लाखों की कीमत से खरीदे गए यह वाहन गैराज परिसर में खड़े-खड़े धूल फांक रहे हैं। भवानीमंडी नगरपालिका द्वारा 2018 में लाखों रुपए की लागत से 10 ई-रिक्शा की खरीद कि गई थी। ताकि नगर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सके लेकिन खरीद के बाद से ही पालिका द्वारा ई-रिक्शा का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इन्हें जवाहर काॅलोनी में स्थित गैराज में खड़ा कर रखा है। उपयोग नहीं होने से ये सभी वाहन कबाड़ बनते जा रहे हैं। ई-रिक्शा में बैट्रिया भी गायब हो चुकी है और टायर भी जर्जर होने लगे हैं।

इसलिए नहीं ले रहे उपयोग में

गैराज इचांर्ज राजकुमार ने बताया कि ई-रिक्शा अभी भी सही कंड़ीशन में है। जब इनमें कचरा भरकर ले जाते हैं तो यह ब्रेकर पर आगे से खड़े हो जाते हैं। इससे हादसे का अंदेशा रहता है। इस वजह से कर्मचारी इनका उपयोग नहीं कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि पालिका द्वारा इतने हल्के ई-रिक्शा की खरीद ही क्यों की है। यह तो जनता के पैसों की बर्बादी है।

खड़े-खड़े कबाड़ बनते जा रहे

पालिका द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर 10 ई-रिक्शा नगर के सभी वार्डों से घर-घर कचरा एकत्रित करने के लिए खरीदे गए थे। शुरू के तीन-माह इनसे कचरा एकत्र किया गया लेकिन उसके बाद से ही गैराज में खड़े हैं। ऐसे में नगर को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से खरीदे वाहन खराब होने से कचरा एकत्र करने की व्यवस्था भी चरमरा गई है। इससे मजबूरीवश लोग खुले में ही कचरा डाल रहे हैं। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं।

ई रिक्शों को जल्द ही उपयोग में लिया जाएगा। गैराज में चार्जिंग पाइंट भी लगवा दिया गया है।

मनीष मीणा, ईओ नगरपालिका भवानीमंडी

Published on:
10 Feb 2025 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर