झालावाड़

ऑटो में आए और मंडी से 6 क्विंटल सोयाबीन चुरा ले गए, तीन गिरफ्तार

कृषि मंडी में उनकी दुकान पर 16 जनवरी सुबह करीब 10.30 बजे एक सवारी ऑटो आया। उसमें से उतरे दो जनों ने वहां रखे 50 किलो वजनी 11 कट्टे रख लिए। वहीं 18 जनवरी को इसी ऑटो में आए लोग सुबह 8.30 बजे फिर 11 कट्टे ऑटो में डालकर ले गए।

less than 1 minute read

इस मामले में झालावाड़ बड़ा बाजार मिर्ची गली निवासी रईस कुरैशी, कोटा जिले के रामगंज मंडी थाना क्षेत्र के खैराबाद निवासी अनिल कुमार मेहर, रामगंज मंडी गुर्जर मोहल्ला निवासी मनीष गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चुराई 6 क्विंटल सोयाबीन तथा चोरी के दौरान उपयोग में लिए गए आटो को बरामद कर लिया।

पुलिस ने हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी झालरापाटन में एक व्यापारी के यहां से सोयाबीन के कट्टे चुराने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चुराई 6 क्विंटल सोयाबीन और एक ऑटो बरामद भी किया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि मंडी व्यापारी संदीप कासलीवाल ने 24 जनवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी।

रिपोर्ट में बताया कि कृषि मंडी में उनकी दुकान पर 16 जनवरी सुबह करीब 10.30 बजे एक सवारी ऑटो आया। उसमें से उतरे दो जनों ने वहां रखे 50 किलो वजनी 11 कट्टे रख लिए। वहीं 18 जनवरी को इसी ऑटो में आए लोग सुबह 8.30 बजे फिर 11 कट्टे ऑटो में डालकर ले गए। मंडी में लगे सीसीटीवी में दोनों की वारदातें कैद हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में झालावाड़बड़ा बाजार मिर्ची गली निवासी रईस कुरैशी, कोटा जिले के रामगंज मंडी थाना क्षेत्र के खैराबाद निवासी अनिल कुमार मेहर, रामगंज मंडी गुर्जर मोहल्ला निवासी मनीष गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चुराई 6 क्विंटल सोयाबीन तथा चोरी के दौरान उपयोग में लिए गए आटो को बरामद कर लिया।

Published on:
29 Jan 2025 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर