झालावाड़

Jhalawar Accident: बालाजी धाम जा रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मासूम की मौत, चीख-पुकार के बीच 17 घायल

Jhalawar Road Accident: श्रीकामखेड़ा बालाजी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पास हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर अचानक बकरियां आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें 11 माह की मासूम की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।

2 min read
अस्पताल में घायलों का इलाज करते हुए। फोटो- पत्रिका

मनोहर थाना। दांगीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। श्रीकामखेड़ा बालाजी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मोतीपुरा के पास अचानक बकरियां सामने आने से असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें 11 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road Accident: बाड़मेर-जैसलमेर हाईवे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, 4 की दर्दनाक मौत

सड़क पर बकरियां आ गईं

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र के कचनारिया गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रीकामखेड़ा बालाजी धाम में भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। ट्रॉली में करीब 25 से 27 महिला, पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे। जैसे ही ट्रैक्टर दांगीपुरा थाना क्षेत्र के मोतीपुरा जोड़ के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर बकरियां आ गईं। चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

पांच गंभीर घायल

हादसे में 11 माह की मासूम मानसी, पुत्री पंकज खाती, निवासी कचनारिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मनोहर थाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों अयोध्या बाई, अनीता खाती, भंवरी बाई, रामबाबू और कृष्णा बाई को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

घायलों की सूचना

अन्य घायलों में पवित्रा बाई (45), गौरीलाल (70), दिव्याशी (4), वेदिका (7), कृष्णा बाई (45), पंकज खाती (30), लीलाबाई (47), ललिता बाई (40), भंवरी बाई (60), रामबाबू (60), सूरज (18), प्रतिज्ञा (15), अयोध्या बाई (60) और अनीता (30) शामिल हैं, जिनका उपचार मनोहर थाना अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दांगीपुरा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। हादसे की खबर फैलते ही नगरवासी भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और सहायता में सहयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan ACB Trap Fail : एसीबी की नाक के नीचे से फरार हुआ ‘घूसखोर’ हेड कांस्टेबल, 30 हज़ार की मांगी थी घूस
Also Read
View All
Nature Lover: पति-पत्नी ने 4 पेड़ काटने के दुख में लगा दिए 450 पेड़-पौधे, झालावाड़ का ये अनोखा घर बना मिसाल

Mandi: सीजन में पहली बार सर्वाधिक दामों पर हुई गेहूं की खरीद, 14,500 रुपए प्रति क्विंटल बिका धनिया, जानें हाड़ौती के मंडी भाव

Jhalawar: ‘पति और सास ने मारपीट करके बहू का किया मर्डर और बता दी आत्महत्या…’, थाने में पहुंचकर रोते-रोते बोला पिता

Rajasthan Accident: शराब पार्टी करके MP लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर घायल, झालावाड़ में पुलिया से गिरी बाइक

53 ATM कार्ड, 35 चेकबुक से करते थे ठगी, भवानीमंडी व्यापार महासंघ का महामंत्री है मास्टरमाइंड, कई राज्यों में फैला है अपराध का जाल