-नए साल में मिलेगी सौगात.....
हरिसिंह गुर्जर
झालावाड़. जिलेवासियों के लिए नया साल 2021 एक ओर नई सौगात लेकर आने वाला है। जिले में झालावाड़ से जूनाखेड़ा तक 20 किलोमीटर का सफर लोग ट्रेन से पूरा कर सकेंगे। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। नए साल में जूनाखेड़ा स्टेशन तक रेलगाड़ी सरपट दौड़ती हुई नजर आएगी। ऐसे में जिलेवासियों को और सुविधा मुहैया हो सकेगी। इससे बकानीए अकलेराए मनोहरथाना सहित मध्यप्रदेश के निकट के जिलों के यात्रियों को भ रेल की सुविधा मुहैया हो सकेगी। हालांकि रेल प्रशासन ने जूनाखेड़ा तक चेकिंग कर हरी झंडी दे दी है। अब तो औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से ट्रेन को रवाना किया जाना है। हालांकि रामगंजमंडी से भोपाल तक नई रेल लाइन परियोजना को पूरा होने में अभी समय लगेगा।
ये स्टेशन बनेंगे
जूनाखेड़ा (कार्यपूर्ण) अमेठा, अकलेरा, पचौलाएघाटोली, नयागांवए भोजपुरा, देवपुर, खिलचीपुर, राजगढ़,नर्सिंगपुर और ब्यावरा स्टेशन का निर्माण होना बाकी है।
फैक्ट फाइल
.पूरी परियोजना की लागत. 2909ण्99 करोड़ रूपए
.अभी तक 113 पुल बन चुके हैंए अभी 454 पुल अभी बनने हैं।
. 4 स्टेशन बन चुके हैंए अभी 10 स्टेशन ओर बनने हैं।
. अभी रामगंज मंडी से झालावाड़ 26ण्5 किमी ट्रेन चल रही हैए अब झालावाड़ से जूनाखेड़ा तक 20 किमी का संचालन होगा।
.चार स्थानों पर टनल का कार्य जारी है। जिले में डूंगरगांव के निकट दो टनल बनी है।
.2020.21 में 105 करोड़ रूपए के कार्य हो चुके हैं।
. 2021-22में जूनाखेड़ा से अकलेरा सेक्शन तक का लक्ष्य है।
दूरी पर एक नजर
.262 किमी लम्बी है परियोजना
.रामगंजमंडी से झालावाड़ सिटी
26.5 किमीण् ट्रेन संचालित
झालावाड़ सिटी से झालरापाटन
7 किमी
झालरापाटन से अकलेरा
40 किमी
अकलेरा से खिलचीपुर
90 किमी
खिलचीपुर से ब्यावरा-भोपाल तक
63 किमी