झालावाड़

धार्मिक स्थल पर उपद्रव, राजस्थान के इस धार्मिक स्थल पर आज भी दी जाती है बकरे की बलि,थानाधिकारी पर गिरी गाज

आईजी पहुंचे घटना स्थल पर, लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, फायरिंग में एक की हुई थी मौत, वाहनों के लगा दी थी आग

2 min read
धार्मिक स्थल पर उपद्रव, राजस्थान के इस धार्मिक स्थल पर आज भी दी जाती है बकरे की बलि,थानाधिकारी पर गिरी गाज

झालावाड़, मिश्रोली. झालावाड़ जिले के मिश्रोली के आमली खेड़ा गांव स्थित सगज महाराज स्थल पर दो गुटों में हुई फायरिंग और आगजनी की घटना के बाद कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ ने घटना स्थल का दौरा किया। आईजी ने यहां लोगों से बात भी की, तो सामने आया कि इस धार्मिक स्थल पर बकरे की बलि दी जाती है और दारू चढ़ाई जाती है। जबकि बलि प्रथा गैर कानूनी है। इसके बावजूद मिश्रोली पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको पुलिस महानिरीक्षक ने गंभीर माना है। आईजी के दौरे के बाद मिश्रोली थानाधिकारी नंदसिंह समेत दो पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है। फायरिंग मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।

फायरिंग मामले की जानकारी ली

कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ सोमवार को मिश्रोली के आमली खेड़ा गांव स्थित सगज महाराज स्थल का दौराकर रविवार को दो गुटों में झगड़े के बाद हुई फायरिंग मामले की जानकारी ली और उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक ने एसपी मोनिका सैन से घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आईजी के दौरे के दौरान जिला कलक्टर डा. भारती दीक्षित भी मौजूद थी। आईजी ने इस धार्मिक स्थल पर लोगों की आवाजाही के संबंध में भी जानकारी ली। यहां के सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

यह था मामला
जिले के मिश्रोली थाना में रविवार को आमलियाखेडा स्थित संगस महाराज स्थल पर टेंट की दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक गुट की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें दूसरे गुट के एक जने की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल हो गया। जिसमें झालावाड़ रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद उपजे आक्रोश पर दूसरे गुट के लोगों व यहां मौजूद भीड़ ने दुकानें में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी। इससे दो कारें और एक मोटरसाइकिल जल गई। अचानक हुए झगड़े से यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि सगस महाराज स्थल पर टेंट व बर्तन दुकान लगाने को लेकर शनिवार रात को दो पक्षों में तनातनी हो गई थी। इस पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भगवतीपुरा निवासी देवीसिंह आठ-दस लोगों के साथ यहां पहुंचा और दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी। हमलावर धारदार हथियार भी लेकर आए थे। गोली लगने से मध्यप्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र के पन्याखेडी का खेडी गांव निवासी सौदान सिंह (45) की मौत हो गई। वहीं घटना में लखनसिंह (22) निवासी बांगड़ी बार्डिया जिला मंदसौर निवासी घायल हो गया। घायल को एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज जारी है।

Published on:
10 May 2022 08:41 am
Also Read
View All