झालावाड़

ऐसा क्या हुआ कि दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों की जान सांसत में आ गई

चालक ने सूझबूझ से बस को घाटी का उतार खत्म होने पर सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरी बरसाती खाळी में उतार दी।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2025, 12:00 PM IST
Feature image

बारहपाटी घाटी पर दाताजी महाराज के पास बस के ब्रेक फैल हो गए। बस की स्पीड कम होने पर खल्लासी और अन्य लोगों ने टायर के आगे पत्थर डाल कर बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन घाटी का उतार आ जाने पर बस रुक नहीं पाई। इस पर चालक ने सूझबूझ से बस को घाटी का उतार खत्म होने पर सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरी बरसाती खाळी में उतार दी। इससे बस चालक साइड से खाळी के किनारे रुककर एक तरफ झूल गई।

खानपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर अटरू रोड पर नयागांव ठाकुरान के समीप बारहपाटी घाटी से उतरते समय रविवार दोपहर एक निजी बस के ब्रेक फैल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को बरसाती खाळी में उतार दी। इससे बस पलटने से बच गई।

जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। जिनमें से चार यात्रियों मंजू बाई, सोसरबाई ढाणी, बद्रीबाईभौंरा व शीतल पोटर के हल्की चोटें आई। जिन्हे खानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। निजी बस रविवार सुबह 11 बजे अटरू से खानपुर के लिए रवाना हुई थी।

इस दौरान बारहपाटी घाटी पर दाताजी महाराज के पास बस के ब्रेक फैल हो गए। बस की स्पीड कम होने पर खल्लासी और अन्य लोगों ने टायर के आगे पत्थर डाल कर बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन घाटी का उतार आ जाने पर बस रुक नहीं पाई। इस पर चालक ने सूझबूझ से बस को घाटी का उतार खत्म होने पर सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरी बरसाती खाळी में उतार दी। इससे बस चालक साइड से खाळी के किनारे रुककर एक तरफ झूल गई। ग्रामीणों ने बताया कि बस यदि पलट जाती तो कई जानें जा सकती थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

Updated on:
31 Mar 2025, 12:00 PM IST
Published on: