9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : LPG के बाद अब इन चीजों के बढ़े दाम, इजरायल-ईरान युद्ध का मंडियों में दिखने लगा असर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में खाने के तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है और कई जगहों पर कीमतें लगभग 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं।

2 min read
Google source verification
Mandi Bhav

मंडी में पहुंची किसानों की उपज (फोटो-पत्रिका)

झालावाड़। इस वर्ष क्षेत्र में गेहूं की अच्छी पैदावार होने के कारण कृषि उपज मंडियों में आवक तेज हो गई है। हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं के साथ-साथ अन्य जिंसों की भी अच्छी मात्रा में आमद हो रही है। इसके चलते मंडी परिसर में काफी भीड़भाड़ का माहौल बना हुआ है। कवर्ड शेड से लेकर प्लेटफॉर्म और सड़क तक कृषि उपज के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं। किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में उपज लेकर आने से मंडी लगभग ठसाठस भर गई है।

इधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव का असर भी स्थानीय बाजारों पर देखने को मिल रहा है। अमेरिका तथा इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध की स्थिति और इसके चलते डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई कमजोरी से बाजार में हलचल बढ़ गई है। इसका सीधा असर खाद्य तेलों की कीमतों पर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों में खाने के तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है और कई जगहों पर कीमतें लगभग 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं।

सोयाबीन के भाव 450 रुपए बढ़े

व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे माल ढुलाई की लागत भी बढ़ गई है। इसी वजह से सोयाबीन और सरसों जैसे तिलहनों के दामों में तेजी आई है। मंडी व्यापारियों के अनुसार बीते एक सप्ताह में सोयाबीन के भाव में करीब 450 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों के दामों में लगभग 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे तो आने वाले समय में इनकी कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

मंडियों बढ़ रही आवक

मंडी में फिलहाल विभिन्न फसलों की आवक लगातार बढ़ रही है। सोमवार को गेहूं करीब 2500 कट्टे, सरसों 2500 कट्टे, सोयाबीन 2000 कट्टे, मसूर 800 कट्टे तथा धनिया की करीब 1000 बोरी मंडी में पहुंची। खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के सचिव विजय मूंदड़ा ने बताया कि बीच में मौसम खराब होने के कारण किसानों को फसल तैयार करने में कुछ देरी हुई, जिससे अपेक्षित मात्रा में उपज मंडी में नहीं आ पाई। हालांकि, अब धीरे-धीरे आवक बढ़ रही है और अगले सप्ताह से इसमें और तेजी आने की संभावना है।

किसानों को मिल रहा अच्छा भाव

उन्होंने बताया कि इस बार किसानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं। सोमवार को मंडी में गेहूं 2050 से 2300 रुपए, सरसों 6200 रुपए, सोयाबीन 5550 रुपए, मसूर 6750 रुपए तथा धनिया 14150 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।

धनिया भी हुई महंगी

वहीं धनिया के दामों में भी इस साल खासा उछाल देखा जा रहा है। किसानों द्वारा धनिया की बुवाई कम करने के कारण बाजार में इसकी उपलब्धता घट गई है, जिससे इसके भाव मजबूत बने हुए हैं। वर्तमान में मंडी में धनिया 14150 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है।