9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: राजस्थान के 1402 गांवों में पहुंचेगा पानी, 1.5 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ, 3523 करोड़ की योजना का भूमि पूजन

करीब 3523.16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली बहुप्रतीक्षित परवन वृहद अकावद कलां पेयजल परियोजना से बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों के 1402 गांवों के 1 लाख 52 हजार 436 परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Parwan-Irrigation-Project

(फाइल फोटो- पत्रिका)

सोजपुर (झालावाड़)। जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित परवन वृहद अकावदकलां पेयजल परियोजना का भूमि पूजन शनिवार को शंभूपुरा स्थित प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भूमि पूजन किया।

करीब 3523.16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना से बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों के 1402 गांवों के 1 लाख 52 हजार 436 परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के पूरा होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल कनेक्शन के जरिए पानी पहुंच सकेगा। परियोजना को पांच पैकेज में विभाजित किया गया है। परियोजना के पूर्ण होने पर तीनों जिलों के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

पांच पैकेज में होगा कार्य

पहला पैकेज: 236.01 करोड़ रुपए की लागत से जल शोधन इंटेक वेल और ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण होगा।

दूसरा पैकेज: 540.87 करोड़ रुपए की लागत से जल शोधन संयंत्र, स्वच्छ जलाशय और 411.85 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

तीसरा पैकेज: 468.71 करोड़ रुपए की लागत से झालावाड़ और कोटा जिले के गांवों में उच्च जलाशय, पम्प हाउस, पाइपलाइन और हर घर जल कनेक्शन दिए जाएंगे।

चौथा पैकेज: 568.91 करोड़ रुपए की लागत से बारां जिले के अटरू सहित अन्य गांवों में 104 उच्च जलाशय, 13 स्वच्छ जलाशय, पम्प हाउस और करीब 63 हजार नल कनेक्शन किए जाएंगे।

पांचवां पैकेज: 631.70 करोड़ रुपए की लागत से किशनगंज और अंता क्षेत्र के गांवों में 80 उच्च जलाशय, 9 स्वच्छ जलाशय, 10 पम्प हाउस और करीब 50 हजार घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे।