
खरीदारी करते लोग (फोटो: पत्रिका)
Sarafa Market Update: सोने-चांदी की कीमतें इन दिनों लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं, इसके बावजूद बेटी की शादी में शगुन के तौर पर सोना देने की परंपरा बरकरार है। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए सर्राफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है।
कोरोना काल के बाद से लगातार सोने-चांदी के भाव आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। भाव इतने बढ़ते जा रहे हैैं कि आम-आदमी खरीद करने की सोच तक नहीं सकता है। वहीं इन दिनों शादियों के सीजन की शुरूआत के साथ ही नगर के राधेश्याम मंदिर की गली में स्थित सर्राफा बाजार में खरीदारों की चहल-पहल दिखाई दे रही है।
दुकानदार दीपक सोनी व श्याम सोनी ने बताया कि बाजार में मंगलसूत्र, पायल, कंदोरा, टिकला जैसे पारंपरिक आभूषणों की खरीदारी की जा रही है। भले ही दाम बढ़ गए हों, लेकिन लोग बेटी की शादी में शगुन के रूप में सोना देना जरूरी मानते हैं। सर्राफा व्यापारियों रूद्र सोनी ने बताया कि कई ग्राहक जरूरत के अनुसार हल्के वजन के आभूषण खरीद रहे हैं, साथ ही अपने दामाद को सगाई में सोने की चेन देने में कटौती कर ली है, वह शगुन के तौर पर अंगूठी दे रहे हैं।
अब केवल गहनों की खरीद ही नहीं कर रहे, बल्कि निवेश के रूप में चांदी 999 और 24 कैरेट सोने के बिस्किट भी खरीद रहे हैं। भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जो लोग प्रॉपर्टी में अपना निवेश करते थे वह लोग अब सोना-चांदी के बिस्किट में भी निवेश कर रहे हैं।
Updated on:
09 Mar 2026 01:35 pm
Published on:
09 Mar 2026 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
