झालावाड़

झालावाड़: बारात में आतिशबाजी से भड़की मधुमक्खियां, मची भगदड़, कुएं में गिरने से युवक की मौत

झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के भूलनखेड़ी गांव में मंगलवार रात एक हृदय विदारक हादसे में बारात में शामिल 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

less than 1 minute read

मनोहरथाना। झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के भूलनखेड़ी गांव में मंगलवार रात एक हृदय विदारक हादसे में बारात में शामिल 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यहां पिपलिया से आई बारात की निकासी के दौरान आतिशबाजी से भड़की मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते समय युवक कुएं में गिर गया। बुधवार को तलाशी के बाद युवक का शव कुएं से बरामद हुआ।

थानाधिकारी अलीम मोहम्मद ने बताया कि मृतक की पहचान राघोगढ़ (मध्यप्रदेश) निवासी अभिषेक पुत्र कोमल सिंह के रुप में हुई। वह अपनी मां के साथ पिपलिया गांव आया था। यहां से भूलनखेड़ी में रिश्तेदार की बारात में शामिल हुआ था। बारात मंगलवार रात कामखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया से रायसिंह भील के पुत्र कन्हैया की थी। बारात में जैसे ही आतिशबाजी की गई। वहां आस-पास मौजूद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। इसी दौरान अभिषेक कुएं में गिर गया, जिसका किसी को पता नहीं चला।

वापिस नहीं लौटा तो खोजबीन

बुधवार को जब वह बारात के साथ वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। भूलनखेड़ी में कुएं में चप्पल तैरती दिखने पर शंका हुई तो कुएं में तलाशी शुरू की गई। तलाश के दौरान शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Published on:
30 Apr 2025 08:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर