झांसी

कांग्रेसी बोले- ये है विश्व का सबसे बड़ा घोटाला

कांग्रेसी बोले- ये है विश्व का सबसे बड़ा घोटाला
2 min read
Aug 13, 2018
congress agitation against rafale deal in jhansi
कांग्रेसी बोले- ये है विश्व का सबसे बड़ा घोटाला

झांसी। महिला उत्पीड़न और राफेल विमान सौदे जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने यहां पर ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा के शासनकाल में हुए राफेल विमान सौदे को विश्व का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने प्रदेश के राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजकर महिला उत्पीड़न और राफेल विमान घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेसियों ने उठाए सवाल

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। सरकार इसे नियंत्रित नहीं कर पा रही है। इसके साथ ही बिहार के छात्रावास में बच्चियों से बलात्कार का मामला भी बेहद गंभीर है। इ तरह के मामलों में सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों की संलिप्तता दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने बलात्कारियों और अपराधियों के संरक्षकों को चालीस दिन में सुनवाई कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने राफेल विमान खरीद में कीमत से मंहगे दाम लगाने पर भी पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। सरकार जानबूझकर अधिक कीमत में विमान खरीदकर देश का रुपया बर्बाद कर रही है। उन्होंने इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठायी। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के देवरिया में नाबालिग बच्चों के बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग उठाई। इन मांगों के संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

ये लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर मनोज गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विवेक वाजपेयी, विनोद कुमार, अनिल बट्टा, डा.सुनील तिवारी, दीपक, मन्नू, धनसिंह, रामजी परिहार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Published on:
13 Aug 2018 11:03 pm