झांसी

झांसी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग बुंदेलखंड हेरिटेज जैसी, शानदार होगा नजारा, जानें क्या रहेंगी व्यवस्‍थाएं

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन 550 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है। 8 हजार यात्रियों को मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की सुविधा।

2 min read
Apr 27, 2023
ऐसा बनाया गया डिजाइन।

कभी झांसी के नाम से मशहूर रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन रखा गया। रेलवे स्टेशन से झांसी का नाम हटने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला। एक बार फिर नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी' कर दिया गया। इस स्टेशन पर ऐसी सुविधाएं मिलेगी जो देश के बड़े-बड़े स्टेशन पर नहीं मिल रही हैं। 550 करोड़ की लागत से स्टेशन को बुंदेलखंड हेरिटेज का लुक दिया जाएगा। इसके साथ साथ इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

2024 तक यात्रियों को मिलने लगेगा नया अनुभव

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2024 तक वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा। यहां 2 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। जिसमें यात्री रुक सकेंगे वहीं उन्हें ब्रांडेड कंपनियों का सामान भी मिल जाएगा। बिल्डिंग का डिजाइन फाइनल हो चुका है।


झांसी किला-रानी महल से ली गई डिजाइन

550 करोड़ की लागत से स्टेशन का री-डेवलपमेंट किया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन को तैयार किया गया है। डिजाइन पूरी तरह बुंदेलखंड हेरिटेज के लुक में नजर आएगी। स्टेशन के लिए जो डिजाइन फाइनल हुई है। उसमें झांसी किला और रानी महल की छवि दिखेगी।

मल्टी लेवल पार्किंग की मिलेगी सुविधा

जितना सुंदर रेलवे स्टेशन बन रहा है उतनी ही सुंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 15 हजार वर्ग मीटर में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, 7 हजार वर्ग मीटर में ओपन पार्किंग बनेगी जो स्टेशन के दोनों किनारों पर होगी।


रूफ प्लाजा का होगा निर्माण

मालूम हो कि रेलवे स्टेशन पर अभी ग्राउंड फ्लोर में खाने पीने की स्टॉल है। अब 108 वर्ग मीटर चौड़े और 87 वर्ग मीटर लंबे रूफ प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। इसे 8 हजार यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। जिसमें इंटरनेशनल लेवल का ब्रांडेड सामान मिलेगा।


सुनने को मिलेगा 1857 की क्रांति से जुड़ा म्यूजिक

महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता की गाथा देश और विदेश में प्रसिद्ध है। यहां 1857 से जुड़ी यादों को संजोने का काम चल रहा। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को रानी झांसी से जुड़ा म्यूजिक सुनने को मिलेगा। जिससे टूरिस्ट आकर्षित हो।


25 लिफ्ट और 20 एस्केलेटर लगाए जाएंगे

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री स्काईवॉक का अनुभव कर सकेंगे। यहां 25 लिफ्ट और 20 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन पर यात्रियों को वे सारी सुविधाएं दी जाएंगी जो बाहर मिलती है।

Published on:
27 Apr 2023 11:23 am
Also Read
View All