
फोटो सोर्स- पत्रिका
Changes in the route of trains passing through Jhansi: झांसी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है इनमें पांच ट्रेन शामिल है जो परिवर्तित मार्ग से चलेगी उत्तर रेलवे के मोदीनगर और मुजफ्फरनगर स्टेशन के बीच स्थित रेलवे ओवरब्रिज के स्लीपर बनने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने किया जानकारी दी है उन्होंने बताया कि घर से निकलने के पहले यात्री अपने ट्रेन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने जिससे कि रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी ना हो या परिवर्तन आज रात 11:10 से 20 जून की सुबह 2:35 तक के लिए दिया गया है
उत्तर प्रदेश की झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के मुजफ्फरनगर और मोदीनगर स्टेशन के बीच स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर कार्य हो रहा है यहां पर स्टील गार्डन को बदलकर पीएससी स्लैब लगाया जाएगा जिसको देखते हुए गाड़ियों की आवागमन में परिवर्तन किया गया है।
दिन में 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में शामिल है जो अब मेरठ सिटी खुर्जा मितावली आगरा कैंट मार्ग से गंतव्य तक जाएगी। इसी के साथ 14318 योग नगरी ऋषिकेश लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन मेरठ सिटी खुर्जा मितावली आगरा कैंट होकर चलेगी।
20494 चंडीगढ़ मदुरई एक्सप्रेसवे के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19020 हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। एयरटेल टपरी शामली नौली दिल्ली शाहदरा तिलक ब्रिज होकर निजामुद्दीन जाएगी 19308 उधना इंदौर एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलेगी।
झांसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 15 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है जो 19 जून की रात 11:10 पर शुरू होगा और 20 जून को 2:35 पर खत्म होगा इस दौरान डाउन लाइन पर काम होगा इसीलिए डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेन की करंट स्टेटस और नए रूट की जांच कर ले। जिस रास्ते में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
Updated on:
19 May 2026 02:35 pm
Published on:
19 May 2026 02:35 pm
