झांसी में 7 साल पुराने प्यार का ऐसा खौफनाक अंत कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। MBA छात्रा को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी शूट कर लिया। रील, रिश्ता और प्लानिंग-पूरी कहानी चौंका देने वाली है।
झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सामने रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहाँ पुराने प्रेम संबंध में दरार आने के बाद युवक मनीष साहू ने MBA छात्रा कृतिका चौबे को गोली मार दी। और फिर खुद को भी शूट कर लिया। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृतिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार ललितपुर के तालाबपुरा मोहल्ले में रहने वाली 22 वर्षीय कृतिका और 25 वर्षीय मनीष लगभग सात साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों एक ही मोहल्ले और स्कूल से जुड़े थे। इसी दौरान उनका प्रेम संबंध शुरू हुआ। लेकिन करीब एक साल पहले मनीष ने परिवार के दबाव में शादी कर ली। जिससे कृतिका उससे दूर हो गई। शादी के दो महीने बाद ही मनीष पत्नी से अलग हो गया। लेकिन तब तक कृतिका उससे पूरी तरह कट चुकी थी। उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। जिससे मनीष मानसिक तनाव में रहने लगा। अक्सर कृतिका के हॉस्टल क्षेत्र के आसपास घूमता रहता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार को उनके रिश्ते के पूरे सात साल हो रहे थे। इसी दिन मनीष कृतिका से आखिरी बार बात करने की जिद पर अड़ा और वह मिलने के लिए राजी हो गई। दोनों हवाना रेस्टोरेंट में बैठे, जहां युवक ने उसे मनाने की कोशिश की। लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद दोनों यूनिवर्सिटी गेट की ओर आए। फुटपाथ पर खड़े होने के दौरान जब कृतिका वहां से जाने लगी। तो मनीष ने उसका सामान लेने की बात कही। जैसे ही वह उसकी ओर मुड़ी। उसने बैग से तमंचा निकालकर कृतिका के सीने पर गोली चला दी। फिर उसी पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।
कृतिका को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पता चला कि गोली का एक हिस्सा उसकी रीढ़ में फंस गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर का निचला हिस्सा फिलहाल काम नहीं कर रहा है। देर रात उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल AIIMS भेज दिया गया।
वारदात से करीब दो घंटे पहले ‘कृतिका चौबे’ नाम की फेसबुक आईडी से दोनों की पुरानी यादों को जोड़कर बनाई गई एक वीडियो रील पोस्ट की गई। 44 सेकेंड की इस रील में दोनों कई जगह साथ नजर आ रहे हैं। जिसके साथ कैप्शन लिखा प्रतीत होता है। आज हमारे रिश्ते को 7 साल पूरे हुए है। सच्चा प्यार करो तो निभाओ, धोखा मत दो।रील पर काफी व्यूज आ चुके हैं। रील किसने डाली इसका उत्तर पुलिस को अब तक नहीं मिल सका है।