नब्बे लीटर अवैध शराब के साथ महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

नब्बे लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

less than 1 minute read
Jul 25, 2016
raxsa
raxsa
झांसी। पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर नब्बे लीटर अवैध देशी शराब
बरामद किया है। पुलिस ने एक महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान आठ सौ लीटर लहन भी नष्ट किया गया है। एक जगह पर पुलिस को
सड़क के किनारे शराब बेचती महिला मिली तो दूसरी जगह लोग नाले के किनारे
अवैध शराब बनाने का कारखाना चला रहे थे।

पचास लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

पूंछ
थाना पुलिस ने कबूतरा डेरा सेसा जाने वाले सड़क पर चेकिंग के दौरान अवैध
शराब बेच रही गीता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पचास लीटर अवैध देशी
शराब पुलिस ने बरामद किया है। पूंछ थाने में गीता के खिलाफ आबकारी अधिनियम
के तहत केस दर्ज किया गया है।

नाले के किनारे बन रही थी शराब

रक्सा
थाना पुलिस ने ग्राम सुडा के पास नाले के किनारे शराब बनाने के ठिकाने पर
छापा मारा। यहां पुलिस ने दो लोगों महेश यादव और रवि यादव को शराब बनाते
गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गयी। मौके
से शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किये है। साथ ही 800 लीटर लहन
नष्ट भी किया गया। पुलिस ने पकडे गए दोनों अरोपियों के खिलाफ रक्सा थाने पर
आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
Published on:
25 Jul 2016 09:37 pm