
A young man was found hanging inside a hotel room in Jhansi: झांसी में होटल के कमरे के अंदर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। कमरे से बदबू आ रही थी। इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। होटल संचालक ने बताया कि युवक 29 मार्च को शराब पीकर कमरे में आया था। आज बदबू आने के बाद उसकी मौत की जानकारी हुई। होटल संचालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच कर रही है। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल चौराहा - कचहरी मार्ग पर स्थित होटल में 30 वर्षीय हरि सिंह निवासी नचनवारा, टीकमगढ़, का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होटल संचालक को उस समय हुई जब कमरे से बदबू बाहर आ रही थी। धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो हरि सिंह का शव पंखे से लटका था।
कमरे में युवक हरि सिंह के शव की जानकारी मिलते ही होटल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी नवाबाद थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और होटल संचालक से बातचीत की। होटल संचालक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार हरि सिंह काम के सिलसिले में झांसी आया था। जिसे झांसी के एक होटल में काम भी मिल गया था। बताया गया था कि होटल का काम हरी सिंह को पसंद नहीं आया।
बीते 29 मार्च को हरी सिंह शराब के नशे में वापस लौटा और कमरे के अंदर चला गया। उसके बाद दिखाई नहीं पड़ा। बदबू आने के बाद घटना की जानकारी लोगों को हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। नवाबाद थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट के माध्यम से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।