झुंझुनू

Jhunjhun News : शादी समारोह से घर लौट रहे युवक की गंदे नाले मेंं गिरने से मौत

विजय उर्फ बीजू शादी समारोह में साफ सफाई का काम करता था। वह रात के सयम किसी शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात को विजय अपने घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार रास्ते में अंधेरा होने के कारण तथा रास्ते के सहारे गन्दे पानी की निकासी के लिए बने खुले नाले में गिर गया।

less than 1 minute read

पिलानी कस्बे के एक युवक की रात के छह फीट गंदे नाले में गिरने से मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। पिलानी में त्रिवेणी प्याऊ के पास हुआ।सुबह सुबह गन्दे नाले में शव मिलने की सूचना से कस्बे में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो शव की पहचान विजय लुहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विजय उर्फ बीजू शादी समारोह में साफ सफाई का काम करता था। वह रात के सयम किसी शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात को विजय अपने घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार रास्ते में अंधेरा होने के कारण तथा रास्ते के सहारे गन्दे पानी की निकासी के लिए बने खुले नाले में गिर गया। विजय का शव नाले में औंधे मुंह मिला है। वह नाले में गिरने से फंस गया। जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। सुबह आस-पास के मोहल्ले के लोगों ने रामचन्द्र को सूचना दी कि विजय लुहार का शव गंदे नाले में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।

Published on:
19 Nov 2024 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर