14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में विदेशी महिला से की अभद्रता, शेखावटी का कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह एक युवक को भारी पड़ गई। रूसी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार कर बनाई गई रील वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

2 min read
Google source verification
Foreign Tourist Misbehavior

रूसी महिला के साथ अभद्रता (फोटो-सोशल मीडिया)

झुंझुनूं। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ एक युवक को भारी पड़ गई। हरियाणा के नारनौल शहर में विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में राजस्थान के बुहाना निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना 7 मई की बताई जा रही है। उस दिन नारनौल के रघुनाथपुरा क्षेत्र स्थित बालाजी मंदिर परिसर में रूस से आए पर्यटकों का एक दल दर्शन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान बुहाना निवासी सचिन, जो सोशल मीडिया पर खुद को कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर बताता है, वहां मौजूद था। आरोप है कि उसने एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार किया और बातचीत के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

बताया जा रहा है कि युवक ने महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में दिखाई गई हरकतों को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।

वीडियो हटाने की हुई कोशिश

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने वीडियो हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वीडियो कई लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका था और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैल चुका था। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई।

बिना अनुमति के बनाया गया वीडियो

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो महिला की अनुमति के बिना बनाया गया था। अधिकारियों के अनुसार इस तरह की हरकत किसी की निजता का उल्लंघन करने के साथ-साथ महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है।

नारनौल पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत के आधार पर नारनौल पुलिस ने 13 मई को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट और वीडियो की भी जांच की गई। इसके बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66E और बीएनएस की धारा 75, 296 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग