दोपहर 4 बजे से पंचदेव मंदिर प्रांगण में भजन संध्या हुई। भजन गायक रवि तुलस्यान, दिनेश सुरोलिया, पंकज दाधीच एवं अन्य कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर ट्रस्ट अनिल कुमार मोदी ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
Baba Gangaram Temple Jhunjhunu
झुंझुनूं. पंचदेव मंदिर में बाबा गंगाराम गंगादशहरा महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष सजावट की गई। महोत्सव में दिल्ली, जयपुर, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत व बेंगलुरु सहित देश के अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
Gangaram Mandir Jhunjhunu
प्रातः 5 बजे मंगला आरती हुई। 8.30 बजे बाबा गंगाराम अमृतवाणी का सामूहिक संगीतमय पाठ हुआ। मुंबई से आए भजन गायक सुरेश दाधीच ने पाठ करवाया। दोपहर 4 बजे से पंचदेव मंदिर प्रांगण में भजन संध्या हुई। भजन गायक रवि तुलस्यान, दिनेश सुरोलिया, पंकज दाधीच एवं अन्य कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर ट्रस्ट अनिल कुमार मोदी ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। अंकुर मोदी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र मोदी, गिरीश सराफ, सुनील मोदी, प्रदीप पटोदिया, महेश मोदी, बिमल टमकोरिया, निर्मल मोदी, पीयुष मित्तल, प्रमोद मोदी, महेंद्र गोटेवाला, अरुण राणासरिया, गोविन्द मोदी आदि का विशेष योगदान रहा।शाम को भंडारा हुआ।