झुंझुनू

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, रिश्तेदार से मिलने लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे

मंडावा मार्ग पर गांव पाटोदा के पास रविवार सुबह पिकअप व बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों अपने गांव रावतसर कुंजला से लक्ष्मणगढ़ में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

less than 1 minute read
Sep 28, 2025
फोटो पत्रिका

बिसाऊ(झुंझुनूं)। मंडावा मार्ग पर गांव पाटोदा के पास रविवार सुबह पिकअप व बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों अपने गांव रावतसर कुंजला से लक्ष्मणगढ़ में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के करीब पाटोदा गांव से पहले बाइक व पिकअप की आमने सामने की टक्कर में चूरू के हमीरवास थाने के गांव रावतसर कुंजला निवासी चेतराम (68) पुत्र भूराराम व भादर राम (47) पुत्र चेतराम गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को बिसाऊ के राजकीय जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

थानाधिकारी महेन्द्र कुमार व एएसआई इंद्राज सिंह ने मृतकों की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने चेतराम के बेटे राजेश की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Published on:
28 Sept 2025 07:05 pm
Also Read
View All