
Doctor dies in road accident : झुंझुनूं शहर से 10 किलोमीटर दूर सोती रोड़ पर आवारा पशु सामने आने से कार पलटने से डॉक्टर की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर वन क्षेत्र बीड़ की तारबंदी को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक अर्पित कालेर (34) झुंझुनूं के इंदिरा नगर के रहने वाले थे और राजकीय बीडीके अस्पताल के पूर्व पीएमओ शुभकरण कालेर के बेटे थे। सदर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात ढाई बजे थाना क्षेत्र के सोती रोड पर हादसे की सूचना मिली थी। कार में तीन लोग सवार थे। डॉक्टर अर्पित की मौके मौत हो चुकी थी। कार में फंसा हुआ था। उसे बाहर निकालकर झुंझुनूं के बीडीेके अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। घायल हुए दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डा. अर्पित कालेर अपने दो साथियों के साथ बुड़ाना की ओर से झुंझुनूं आ रहे थे कि सोती के पास कार के सामने पशु आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर बीड़ का लोहे का जाल तोडक़र अन्दर जा गिरी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डा. अर्पित को पुलिस ने कार से निकालकर रात दो ढाई अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने डा. अर्पित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पूर्व पीएमओ डा. शुभकरण सिंह कालेर सहित परिजन अस्पताल पहुंचे।