झुंझुनू

Nepal Unrest: नेपाल में होटल, अस्पताल व मारवाड़ी सेवा परिषद के भवन को आग लगाई, शेखावाटी वालों में बढ़ती जा रही चिंता

नेपाल में आक्रोशित युवाओं ने काठमांडू में राजस्थान के निवासियों के सहयोग से बनाए जा रहे मारवाड़ी सेवा परिषद के भवन को आग के हवाले कर दिया।

2 min read
Sep 11, 2025
काठमांडू में मारवाड़ियों के भवन में लगाई आग से जले वाहन। Photo- Patrika

झुंझुनूं। नेपाल में आक्रोशित युवाओं ने काठमांडू में झुंझुनूं, सीकर, चूरू समेत पूरे राजस्थान के निवासियों के सहयोग से बनाए जा रहे मारवाड़ी सेवा परिषद के भवन को भी आग लगा दी। साठ करोड़ नेपाली रुपए की कीमत से यह भवन अठारह मंजिल का बनाया जा रहा है। इसकी बारह मंजिल बन चुकी। नीचे निर्माण कार्य चालू था, लेकिन मंगलवार को उपद्रवियों ने इसे आग के हवाले कर दिया।

झुंझुनूं निवासी राजेन्द्र केडिया व अन्य ने बताया कि पूरे नेपाल में मारवाड़ी व्यक्ति अपना कारोबार करने के साथ ही जनसेवा के कार्य करते हैं। इसी मकसद से मारवाड़ी सेवा परिषद का भवन बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

नेपाल में तख्तापलट: जालोर के दो व्यापारी काठमांडू में फंसे; नेपाल जा रहा ग्रेनाइट लदान बंद

यह राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के निकट बत्तीस पुतली जगह पर बनाया जा रहा है। इस आग से भवन में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा भी अनेक भवनों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आग लगा दी है।

हर दिन निशुल्क करते थे 70 मरीजों की डायलिसिस

केडिया व अन्य ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर के सामने मारवाडियों ने मिलकर गोशाला, गेस्ट हाउस व अस्पताल बनवा रखा है। इस अस्पताल में डायलिसिस की अनेक मशीनें है। यहां हर दिन औसत सत्तर मरीजों की निशुल्क डायलिसिस की जाती है।

Photo- Patrika

इसे भी जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इसका सबसे ज्यादा फायदा नेपाल के मूल निवासियों को होता था। इसके अलावा यहां निशुल्क कृत्रिम अंग लगाए जाते हैं। उसे भी जलाकर नष्ट कर दिया। इसी परिसर में गोशाला है, उसे भी नुकसान पहुंचाया गया है। वहां रखे वाहनों को भी आग लगा दी गई है।

पांच सितारा होटल को लगाई आग

नेपाल में रह रहे झुंझुनूं के अनिल टीबडा व अन्य ने बताया कि काठमांडू के कमल पोखरी इलाके में पांच सितारा होटल राजस्थान के कारोबारी का था, इसे भी पूरी तरह जला दिया गया है। अनेक इलाकों में आवागन बंद हैं।

ये भी पढ़ें

अजमेर के कई पर्यटक नेपाल-भारत बॉर्डर पर फंसे, बताई आंखों देखी हकीकत

Updated on:
11 Sept 2025 01:01 pm
Published on:
11 Sept 2025 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर