झुंझुनू

धमकी का नया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर दिखाओ ह​थियार

रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कृष्ण सिंह के अलावा उनके साथी छापड़ा निवासी संजय सिंह और निंजू सिंह भी भय पैदा करने के लिए हथियार के साथ फोटो अपलोड करते रहते हैं।
less than 1 minute read
Feb 05, 2024
धमकी का नया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर दिखाओ ह​थियार
धमकी का नया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर दिखाओ ह​थियार


झुंझुनूं जिले में धमकी का नया ट्रेंड आया है। अब सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर भी धमकी दी जा रही है।
पिलानी पुलिस थाने में छापड़ा निवासी युवक ने तीन जनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियार दिखा कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित छापड़ा निवासी सतीश सिंह ने बताया कि एक दिसंबर 2023 को रात करीब 9 बजे आरोपी छापड़ा निवासी कृष्ण सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पीड़ित के मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्ण सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण उनके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज है। जोकि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर धमकी देता है। उक्त मामले में भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कृष्ण सिंह के अलावा उनके साथी छापड़ा निवासी संजय सिंह और निंजू सिंह भी भय पैदा करने के लिए हथियार के साथ फोटो अपलोड करते रहते हैं। पीड़ित सतीश सिंह ने कृष्ण सिंह, संजय सिंह और निंजू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि पीड़ित सतीश सिंह ने घटना के बाद 4 दिसंबर 2023 को पिलानी थाने में रिपोर्ट दी थी। मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने इस्तगासे से प्रकरण दर्ज किया।

Published on:
05 Feb 2024 11:04 pm