झुंझुनू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे झुंंझुनूं , जानें क्या हैं मायने

जिला मजिस्ट्रेट बचनेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झुंझुनू में यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मध्यनजर उनके कार्यक्रम स्थल राजकीय हवाई पट्टी झुंझुनूं व इसके आप-पास के क्षेत्र को वी.वीआई.पी. की सुरक्षा की दृष्टि से नो-फ्लाईं जोन घोषित किया जाता है। इस एरिया में किसी भी प्रकार के ड्रोन आदि के उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
2 min read
Nov 19, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे झुंंझुनूं , जानें क्या हैं मायने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे झुंंझुनूं , जानें क्या हैं मायने

Prime Minister Narendra Modi in Jhunjhunu

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवम्बर 2023 को शेखावाटी के दौरे पर रहेंगे। वे पहले चूरू जिले के तारानगर में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से झुंझुनूं आएंगे, यहां वे हवाई पट्टी पर सभा को सम्बोधित करेंगे। इन सभाओं के माध्यम से शेखावाटी के तीनों जिले सीकर, चूरू व झुंझुनूं की 21 सीटों को साधने का प्रयास किया जाएगा।

अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। हवाई पट्टी पर पहले से बने तीन हेलिपेड पर तीन हेलिकॉप्टर उतरेंगे। हेलिपेड के नजदीक ही एयर स्ट्रिप पर सभा होगी। सुबह से सात जेसीबी मशीन व श्रमिक एयर स्ट्रिप के पास के झाड़-झंखाड़ को साफ करने में जुटे रहे।


ड्रोन उडाने पर रोक

जिला मजिस्ट्रेट बचनेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झुंझुनू में यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मध्यनजर उनके कार्यक्रम स्थल राजकीय हवाई पट्टी झुंझुनूं व इसके आप-पास के क्षेत्र को वी.वीआई.पी. की सुरक्षा की दृष्टि से नो-फ्लाईं जोन घोषित किया जाता है। इस एरिया में किसी भी प्रकार के ड्रोन आदि के उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

सभा को लेकर हवाई पट्टी क्षेत्र के चप्पे -चप्पे पर एसपीजी के अधिकारी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। लगभग 13 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

तीसरी बार आ रहे प्रधानमंत्री

झुंझुनूं शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह तीसरी सभा है। पहले वे मोतीलाल कॉलेज के खेल मैदान में बेटी बचाओ कार्यक्रम में आए। इसके बाद हवाई पट्टी पर सभा हुई। अब रविवार को प्रधानमंत्री की यह तीसरी सभा है। इससे पहले वर्ष 2013 के चुनाव में जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब खेतड़ी में चुनाव सभा को सम्बोधित करने आए थे।

सभा के मायने
-शेखावाटी में भाजपा बेहद कमजोर, अभी 21 में से केवल तीन सीट पर भाजपा है।

-पांच साल सत्ता से दूर रहे कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाए।
-किसान आंदोलन के दौरान नाराज हुए शेखावाटी के किसानों को साधने की कोशिश।

-दिल्ली में किसान वर्ग की पहलवान बेटियों के धरने के दौरान हुए आक्रोश को शांत करने का प्रयास।
-केन्द्र की गारंटियों के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास।

-25 अक्टूबर को आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के खाली लिफाफे वाले बयान का जवाब देने का प्रयास।
-शेखावाटी सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है, ओआरओपी के फायदे बताने का प्रयास।

Published on:
19 Nov 2023 12:29 am
Also Read
View All
Jhunjhunu : जिस मां ने 6 महीने के लाड़ले को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद मां को मार डाला

‘मम्मी का मर्डर कर दिया’, राजस्थान में PWD कर्मचारी ने मां की हत्या कर बहन को किया कॉल, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी

शेखावाटी की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजना को मिली रफ्तार, सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय; 46 नए पदों को मंजूरी

Rajasthan: जन्मदिन से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव देख मां हुईं बेसुध, आर्यन को दी गई अंतिम विदाई

राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव