झुंझुनू

सैक्टर ऑफिसर सुशील कुमार क्यों हुए निल​​​म्बित, कलक्टर ने बताया कारण

राजकीय अजीत अस्पताल खेतड़ी में चिकित्सा अधिकारी की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार डॉ. सुशील कुमार दौचानियां, सैक्टर ऑफिसर, द्वारा एल्कोहोल का सेवन किया जाना पाया गया।
less than 1 minute read
Nov 19, 2023
सैक्टर ऑफिसर सुशील कुमार क्यों हुए निल​​​म्बित, कलक्टर ने बताया  कारण
सैक्टर ऑफिसर सुशील कुमार क्यों हुए निल​​​म्बित, कलक्टर ने बताया कारण


होम वोटिंग के कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने सैक्टर ऑफिसर डॉ. सुशील कुमार दौचानियां को निलंबित कर दिया है। अग्रवाल ने बताया कि डॉ. सुशील कुमार दौचानिया को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र सैक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया था, लेकिन शुक्रवार को होम वोटिंग के दौरान मतदान दलों की रवानगी के समय उनका नशे में होना पाया गया। जिस पर खेतड़ी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उन्हें सख्त़ हिदायत देते हुए अन्य सैक्टर ऑफिसर की ड्यूटी लगाकर होम वोटिंग का कार्य करवाया गया। इसके बाद 18 नवंबर को भी डॉ. सुशील कुमार दौचानिया का नशे में होना पाया गया, जिस पर रिटर्निंग अधिकारी ( उपखंड मजिस्ट्रेट) खेतड़ी जयसिंह द्वारा थानाधिकारी को मेडिकल करवाने के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर राजकीय अजीत अस्पताल खेतड़ी में चिकित्सा अधिकारी की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार डॉ. सुशील कुमार दौचानियां, सैक्टर ऑफिसर, द्वारा एल्कोहोल का सेवन किया जाना पाया गया। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर रिटर्निंग अधिकारी खेतड़ी की अनुशंषा पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए शनिवार को उन्हें निलंबित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों को आगाह किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Published on:
19 Nov 2023 12:19 am
Also Read
View All
Jhunjhunu : जिस मां ने 6 महीने के लाड़ले को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद मां को मार डाला

‘मम्मी का मर्डर कर दिया’, राजस्थान में PWD कर्मचारी ने मां की हत्या कर बहन को किया कॉल, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी

शेखावाटी की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजना को मिली रफ्तार, सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय; 46 नए पदों को मंजूरी

Rajasthan: जन्मदिन से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव देख मां हुईं बेसुध, आर्यन को दी गई अंतिम विदाई

राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव