जींद

हरियाणा में मस्जिद बनाने के लिए लश्कर ने भेजा पैसा,एनआईए के खुलासे के बाद मुख्यमंत्री का जांच का ऐलान

एनआईए के खुलासे के अनुसार दुबई से करीब 70 लाख रूपए हवाला के जरिए भेजे गए थे...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 7:01 PM IST
Feature image

(पलवल,जींद) : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि हरियाणा के पलवल जिले के उटावड गांव में बनाई जा रही मस्जिद में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा भेजा गया पैसा लगाया जा रहा है। लश्कर ने यह पैसा दुबई से हवाला के जरिए भेजा है। इस खुलासे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि इस मामले में जांच कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया को कहा कि इस मामले में जांच के लिए सभी एजेंसियों की मदद ली जायेगी। उटावड गांव में मस्जिद का निर्माण सलमान नामक व्यक्ति अपने पिता की याद में करवा रहा है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद के निर्माण में करीब 84 गांवों के लोगों का पैसा लगाया जा रहा है। सभी ग्रामीणों ने मस्जिद निर्माण के लिए चंदा दिया है।

एनआईए के खुलासे के अनुसार दुबई से करीब 70 लाख रूपए हवाला के जरिए भेजे गए थे। इस पैसे से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। एनआईए के खुलासे ने हरियाणा सरकार को चैंका दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को कहा है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी और जांच में सभी एजेंसियों की मदद ली जायेगी।

Published on: