जींद

कुनबे में रार के बीच साख बढाने के अभियान पर इनेलो,जींद में किया देवीलाल स्मृति अस्पताल का शिलान्यास

अस्पताल की नींव रखने के बाद घोषणा की गई कि जल्द ही शिक्षण संस्थान का भी शिलान्यास किया जाएगा...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 8:20 PM IST
op chautala file photo
op chautala file photo

(जींद): पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परिवार के बीच सियासी रार के बीच प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले साख बढाने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

इसी सिलसिले में पिछले सात अक्टूबर को देवीलाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गोहाना में आयोजित सम्मान दिवस रैली मे इनेलो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा की गई जनहित की घोषणाओं में से एक को पूरा करते हुए सोमवार को जींद में गोहाना रोड स्थित गांव बराह खुर्द में ‘जननायक चौधरी देवीलाल मैमोरियल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल’ का शिलान्यास किया गया। अस्पताल का शिलान्यास ओपी चौटाला द्वारा किया गया। शिलान्यास के मौके पर जननायक चौधरी देवीलाल मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार अरोड़ा उपस्थित थे।


जननायक चौधरी देवीलाल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा बनाए जाने वाले इस अस्पताल में गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएंगी। इस अस्पताल के निर्माण से सीधे तौर पर जींद, गोहाना, कैथल, कलायत, नारनौंद व महम सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

ओमप्रकाश चौटाला ने गोहाना रैली में प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए घोषणा की थी कि देवीलाल ट्रस्ट प्रदेश में मुफ्त शिक्षा और इलाज के लिए एक शिक्षण संस्थान और अस्पताल का निर्माण करवायेगा। अस्पताल की नींव रखने के बाद घोषणा की गई कि जल्द ही शिक्षण संस्थान का भी शिलान्यास किया जाएगा।

Updated on:
15 Oct 2018, 8:20 PM IST
Published on: