जॉब्स

CCL Recruitment 2020: दसवीं पास के लिए अप्रेंटिस के 1565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

CCL Recruitment 2020: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए, सेंट्रल कोलफील्ड्स 1565 पदों पर भर्तियां...

less than 1 minute read
Sep 06, 2020
jobs in rajasthan

CCL Recruitment 2020: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 1565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए, सेंट्रल कोलफील्ड्स 1565 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। यह पद- फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट मशीन, टर्नर, एमएलटी और सचिवालय सहायक सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए निकाले गए हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2020 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तकआधिकारिक वेबसाइट Centralcoalfields.in से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

CCL Recruitment 2020 आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

रिक्तियों का विवरण
फिटर- 425
वेल्डर- 80
इलेक्ट्रीशियन- 630
मैकेनिक- 175
मशीनिस्ट- 50
ITES/CTSM -25
कंप्यूटर ऑपरेटर - 50
एमएलटी- 30
टर्नर- 50
सहायक - 50

शैक्षणिक योग्यता
इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का दसवीं पास और संबंधित में आईटीआई डिप्लोमा होना जरुरी है।

आयु सीमा
उक्त पदों पर आवेदन करेन वाले उम्मीदवार की न्यूतनम आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन करते वक्त आवेदक इस बात का ध्यान रख दें कि आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें, क्योंकि अगर फाॅर्म में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

वेतनमान
अप्रेंटिस की पोस्ट पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7000 रुपये सैलरी दी जाएगी।

Published on:
06 Sept 2020 01:19 pm
Also Read
View All