जॉब्स

CSIR- CBRI recruitment – प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत 26 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

CSIR- CBRI recruitment 2018, सीएसआईआर- सेन्ट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की में प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Apr 10, 2018

CSIR- CBRI recruitment 2018, सीएसआईआर- सेन्ट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की में प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 से 13 अप्रैल को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए निर्धारित तिथि पर तय पते पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

CSIR- CBRI में रिक्त पदों का विवरणः

प्रोजेक्ट असिस्टेंट (लेवल-II), पद : 10
योग्यता :
- बी.आर्क के साथ थ्रीडी जियोमेट्रिक्स, विजुअलाइजेशन, वर्चुअल रिएलिटी, फायर प्रोटेक्शन सिस्टम में अनुभव हो।
- एमसीए/कम्प्यूटर इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/ मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हो।
- अथवा केमेस्ट्री/इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री विषय के साथ एमएससी किया हो।
आयुसीमा : अधिकतम 30 वर्ष।
वेतनमान : 25,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट (लेवल-I), पद : 07
योग्यता : न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/सिविल/मेकैनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।
आयुसीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
वेतनमान : 15,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट (लेवल-III), पद : 02
योग्यता : केमेस्ट्री में एमएससी के साथ संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव हो। अथवा स्ट्रक्चर में एमटेक किया हो।
आयुसीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
वेतनमान : 28,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

जूनियर रिसर्च फेलो, पद : 05
योग्यता : न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हो। अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/मेकैनिकल/एनर्जी/कंट्रोल सिस्टम में बीई/बीटेक/एमटेक हो और गेट पास हो।
आयुसीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
वेतनमान : 25,000 रुपये प्रतिमाह के साथ एचआरए मिलेगा।

सीनियर रिसर्च फेलो, पद : 02
योग्यता : इलेक्ट्रिकल/ईसीई/इंस्ट्रूमेंटेशन/कंट्रोल सिस्टम/एनर्जी मैनेजमेंट/मेकैनिकल में एमटेक के साथ संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयुसीमा : अधिकतम 40 वर्ष।
वेतनमान : 28,000 रुपये प्रतिमाह के साथ एचआरए मिलेगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://cbri.res.in/ पर लॉगइन करें।
- होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में रिक्रूटमेंट ऑप्शन को क्लिक करें।
- ऐसा करने पर नया वेबपेज खुलेगा। इस पर Advt. No. CSIR-CBRI-1/2018 पर क्लिक करें।
- नये पेज पर अपनी सुविधा के अनुसार हिन्दी अथवा अंग्रेजी में जारी किए गए विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़ें और अपनी योग्यता को जांच लें।
- अब दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुसार मांगे गए प्रमाणपत्रों व अन्य दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पहुंचें।

इंटरव्यू की तिथि : 11 से 13 अप्रैल 2018

इंटरव्यू का स्थान : सीएसआईआर-सेन्ट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की

महत्वपूर्ण वेबसाइट : http://cbri.res.in/

CSIR- CBRI recruitment notification 2018:

सीएसआईआर - सेन्ट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रुड़की में प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

इंडिया सिक्योरिटी प्रेस में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 35 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Published on:
10 Apr 2018 07:03 pm
Also Read
View All