जॉब्स

Govt jobs: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन

Govt jobs: महिला और बाल विकास विभाग ( WCD ) दावणगेरे ने आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार सात मई तक आवेदन कर सकते हैं।

2 min read

Govt jobs: सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वालेा दसवीं या उससे भी कम योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। महिला और बाल विकास विभाग ( WCD ) दावणगेरे ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर के पदों पर योग्य उम्मीदवादों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 मई तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में डब्लूसीडी कार्यालय में या आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

यहां से करें अप्लाई

महिला और बाल विकास विभाग दावणगेरे (WCD Davanagere) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर के 80 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार डब्ल्यूसीडी दावानगेरे आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट aganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, अनुभव, चयन का मानदंड, आवेदन कैसे करें, के बारे में पूरी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 07 मई 2021।

कुल पदों की संख्या - 80

आंगनवाड़ी वर्कर के लिए पदों की संख्या - 17

आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए पदों की संख्या - 63

आवश्यक योग्यता

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर के पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC, कक्षा नौंवी या और चौथी पास का प्रमाण पत्र होना जरूरी। आयु न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष है।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और पात्र आवेदक ऑफिस ऑफ वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (WCD) दावानगेरे के कार्यालय में सात मई से पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। या फिर कर्नाटक आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

Web Title: Govt jobs: wcd Davanagere Recruitment 2021 Anganwadi Worker Helper Posts

Updated on:
13 Apr 2021 07:03 pm
Published on:
13 Apr 2021 06:49 pm
Also Read
View All