जॉब्स

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में क्षेत्रीय चिकित्सक के पद पर भर्ती, करें आवेदन

HAL Zonal Doctor recruitment 2018, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) ने क्षेत्रीय चिकित्सक के रिक्त पद पर भर्ती

2 min read
Jun 29, 2018
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में क्षेत्रीय चिकित्सक के पद पर भर्ती, करें आवेदन

HAL Zonal Doctor recruitment 2018, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) ने क्षेत्रीय चिकित्सक के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 02 जुलाई 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

HAL विज्ञप्ति के अनुसार Zonal Doctor के पदाें पर उम्मीदवार की नियुक्ति 2 साल के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर अनुबंध को आैर आगे बढाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

HAL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

क्षेत्रीय चिकित्सक ( Zonal Doctor )

HAL Zonal Doctor के पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड, शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:

उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री के साथ 5 साल का कार्यकारी अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा: 65 साल

वेदन कैसे करें:

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में तैयार अपने आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 02 जुलाई 2018 तक इस पतें पर भेज सकते हैं:— Manager (HR), Hindustan Aeronautics Limited , Accessories Division, Lucknow-226016.

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 02 जुलाई 2018

HAL Zonal Doctor recruitment 2018ः

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) में क्षेत्रीय चिकित्सक के रिक्त पद पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) का परिचयः

हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड , भारत का एक सार्वजनिक प्रतिष्ठान है, जो हवाई संयन्त्र निर्माण करता है। इसका मुख्यालय बंगलुरु में है। दिसम्बर, 1940 में भूतपूर्व मैसूर राजसी राज्य एवं असाधारण दूरद्रष्टा उद्यमी श्री सेठ वालचन्द हीराचन्द के सहयोग से बेंगलूर में शुरु हुआ। एच ए एल की आपूर्तियाँ / सेवाएँ प्रमुख रूप से भारतीय रक्षा सेनाओं, तटरक्षक तथा सीमा सुरक्षा बल के लिए हैं। भारतीय विमान - वाहकों तथा राज्य सरकारों को भी परिवहन विमानों तथा हेलिकाप्टरों की पूर्ति की गयी है। कंपनी ने गुणवत्ता एवं किफायती दरों के माध्यम से 30 से अधिक देशों में निर्यात क्षेत्र में पदार्पण किया है।

आज भारत भर में एच ए एल की 16 उत्पादन इकाइयाँ एवं 9 अनुसंधान व विकास केन्द्र हैं। इसके उत्पाद-क्रम में देशीय अनुसंधान व विकास के अधीन 12 प्रकार के विमान एवं लाइसेंस के अधीन 13 प्रकार के विमान हैं। एच ए एल द्वारा अब तक 3300 से भी अधिक विमानों, 3400 से अधिक विमान-इंजनों का उत्पादन तथा 7700 से अधिक विमानों एवं 26,000 से अधिक इंजनों का ओवरहाल किया गया है।

ये भी पढ़ें

HAL recruitment : सीनियर मेडिकल आॅफिसर के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
29 Jun 2018 06:01 pm
Also Read
View All