जॉब्स

SSC CGL 2018 Tier III Result Cut-off Marks जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

SSC CGL 2018 Tier III Result & Cut-off Marks: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL 2018) परीक्षा टियर-3rd के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में...

2 min read
Oct 01, 2020
ssc cgl notification

SSC CGL 2018 Tier III Result & Cut-off Marks: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL 2018) परीक्षा टियर-3rd के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थें वे अपना रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह रिजल्ट सीजीएल 2018 टियर-3 परीक्षा का है। यह परीक्षा 29 दिसंबर 2019 को आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल टियर-3 स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

चार अलग-अलग वर्ग के लिए घोषित परिणाम में पहले वर्ग में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के लिए 1408 व दूसरे वर्ग में जूनियर स्टैटिकल ऑफिसर के कुल 2546 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया है। तीसरे वर्ग में 15084 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के लिए चुना गया है। एसएससी ने कुल 31876 अभ्यर्थियों को डाटा इंट्री स्पीड टेस्ट (डेस्ट) के लिए चुना है। प्रमाण पत्रों के सत्यापन और स्किल टेस्ट की तिथि रीजनल कार्यालयों की ओर से जारी की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए कुल 50293 अभ्यर्थी योग्य घोषित किए गए थे लेकिन 41803 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी. परीक्षार्थियों के मार्क्स जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2018 परीक्षा टियर-3 का परिणाम जारी कर दिया है। टियर-3 परीक्षा के लिए पंजीकृत 50293 अभ्यर्थियों में परीक्षा में 41803 शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट एवं प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए कुल 320021 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

How To Download SSC CGL Tier-3 2018 Result
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए SSC CGL Tier-3 2018 Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
होम पेज पर एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें परिणाम और कटऑफ मार्क्स की जानकारी होगी।
अब उम्मीदवार कटऑफ मार्क्स व परिणाम चेक करें।
अभ्यर्थी परिणाम को डाउनलोड करने के बाद एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

Published on:
01 Oct 2020 11:28 am
Also Read
View All