जॉब्स

RRB NTPC admit card: एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RRB NTPC Exam admit card 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉल टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के पहले चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Dec 23, 2020
RRB ALP technician provisional result

RRB NTPC Exam admit card 2020:रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने नॉल टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के पहले चरण की परीक्षा (RRB NTPC Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। आरआरबी की विभिन्न रीजनल वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

आरआरबी कोलकाता रीजन की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। अन्य रीजन पर भी एडमिट कार्ड के लिंक्स सक्रिय किए जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी पहले चरण की परीक्षा में शामिल होना है, वे संबंधिन रीजन की वेबसाइट विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे दिया गया है।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के जरिए रेलवे में करीब 1 लाख पद भरे जाने हैं। इसके लिए फरवरी-मार्च 2019 में आवेदन मांगे गए थे। देशभर से करीब 1.25 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। अब अलग-अलग चरणों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

पहले चरण की परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से शुरू होकर 13 जनवरी 2021 तक चलेगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) पर ली जाएगी। पहले चरण में करीब 23 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की सूचना है।

अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह लिंक कोलकाता रीजन के लिए है।

Published on:
23 Dec 2020 11:04 pm
Also Read
View All