जॉब्स

HP Police Constable Exam 2019: एडमिट कार्ड सीधे यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा 11 अगस्त को होगी आयोजित

HP Police Constable Exam 2019: शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों की अगले चरण की लिखीत परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर...

less than 1 minute read
Aug 03, 2019
HP Police Constable Exam 2019 Admit Card

HP Police Constable Exam 2019 Admit Card : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल परीक्षा 2019 की तारीख की घोषणा कर दी है। वे सभी जो फिजिकल राउंड में क्वालीफाई कर चुके हैं, वे लिखित परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 11 अगस्त 2019 को आयोजित होने वाली है।

पुलिस बोर्ड इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1063 रिक्तियों की भर्ती करेगा। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार का अंतिम चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

HP Police Constable Exam 2019 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

How To Download HP Police Constable Admit Card Exam 2019
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हरियाणा प्रदेश पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hppolice.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Also Read
View All