जॉब्स

NDMC Steel Recruitment: एनडीएमसी स्टील ने 943 पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें किस वर्ग के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं

NDMC Steel Recruitment: नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉपोरेशन (NDMC Steel) ने 943 पदों पर भर्ती निकाली है। सभी वर्गों के लिए आरक्षित हैं सीटें। यहां देखें डिटेल-
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 6:27 PM IST
NDMC Steel Recruitment

NDMC Steel Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉपोरेशन (NDMC Steel) ने 943 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स वैकेंसी संबंधित सभी डिटेल्स जान लें। आइए, जानते हैं NDMC स्टील की ओर से किन पदों पर कितनी वैकेंसी निकाली गई है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख (NDMC Steel Recruitment Last Date)

इस भर्ती के लिए 24 अप्रैल 2025 से आवेदन शुरू किए गए हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 मई 2025 है। सभी कैंडिडेट्स अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने के लिए NDMC स्टील लिमेटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, nmdcsteel.nmdc.co.in

सभी वर्गों के लिए आरक्षित हैं सीटें (NDMC Steel Vacancy Details)

  • अनारक्षित -376 पद 
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 93 पद 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग- गैर क्रीमी लेयर (OBC-NCL)- 24 पद 
  • अनुसूचित जाति- 155 पद 
  • अनुसूचित जनजाति- 69 पद

यहां देखें अन्य डिटेल्स (NDMC Steel Recruitment 2025)

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए, सीए, एमए, पीजीडीएम आदि डिग्रियों में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 4 से 21 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। कार्य का अनुभव पद के अनुसार अलग अलग है। अप्लाई करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी। चयन होने पर वेतन 40,000 रुपये से लेकर 1,70,000 रुपये तक हो सकती है। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं।