NICL Recruitment 2024: इंश्योरेंस कंपनी में करना है काम तो आज ही अप्लाई करें इस भर्ती के लिए-
NICL Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की भर्ती के लिए अप्लाई करने का आज यानी कि 11 नवंबर 2024 को आखिरी मौका है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 24 अक्टूबर से आवेदन किए जा रहे हैं।
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही स्थानीय भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए। एनआईसीएल की इस भर्ती के तहत 33 पद एसटी और 41 पद EWS कैटेगरी के लिए निर्धारित किए गए हैं। कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 से की जाएगी।
एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी कैटेगरी के कैंडिडेट को 850 रुपये की फीस जमा करनी होगी।