Odisha Police SI Recruitment 2025: ओडिशा पुलिस ने 933 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 20 जनवरी से आवेदन किए जाएंगे।
Odisha Police SI Recruitment 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर, स्टेशन ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 933 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया कल से यानी कि 20 जनवरी 2025 से शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2025 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
ओडिशा पुलिस की इस भर्ती के जरिए कुल 933 पद भरे जाएंगे। इनमें से 609 उप निरीक्षक, 253 पुलिस उप निरीक्षक, 47 स्टेशन अधिकारी (अग्निशमन सेवा), 24 सहायक जेलर के लिए भरे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को उम्र सीमा संबंधित पात्रता को पूरा करना होगा। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं
-इसके बाद होम पेज पर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें
-अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
-सभी डिटेल्स जमा करने के बाद सबमिट बटन दबा दें
-कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें