जॉब्स

ऑइल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC), जोरहट में 224 रिक्त पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ऑइल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC), जोरहट, असम ने सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट एवं अन्य के 224 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु

2 min read
Oct 19, 2017

ONGC jorhat apprentices trainee recruitment 2017, ऑइल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC), जोरहट, असम ने सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट एवं अन्य के 224 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 03 नवंबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

ऑयल अैण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 335 वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है।

ओएनजीसी कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में संलिप्त है। इसकी हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों भारत के 26 तलछटी बेसिनों में चल रही हैं। यह भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का लगभग 30% उत्पादन करती है। इसके स्वामित्व मे एक 11000 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन है जिसका परिचालन यह स्वंय करती है। मार्च 2007 तक यह मार्केट कैप के संदर्भ में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी थी।


पदों का विवरण:
कुल रिक्त पद- 224 पद
अकाउंटेंट- 06 पद
केबिन/रूम अटेंडेंट- 01 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 18 पद
इलेक्ट्रीशियन- 30 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक- 06 पद
फिटर- 28 पद
हाउस कीपर (कॉर्पोरेट)- 04 पद
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस- 04 पद
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक- 11 पद
लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल प्लांट)- 15 पद
मेकेनिक (मोटर व्हीकल)- 08 पद
मेकेनिक डीजल- 26 पद
सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट- 40 पद
स्टोर कीपर- 05 पद
सर्वेयर- 07 पद
वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक)- 15 पद

योग्यता:
पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी है जो इस प्रकार है- अकाउंटेंट के पद हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवार को (कॉमर्स एवं मैथमेटिक्स) 12वीं पास होना आश्यक है।

अन्य पदों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


आयु सीमा:18 से 24 वर्ष


चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन संबंधित ट्रेड में आयोजित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।


आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 03 नवंबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/ Jorhat
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 03 नवंबर 2017

ONGC Jorhat recruitment 2017:

ऑइल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC), जोरहट, असम ने सेक्रेटेरिअल असिस्टेंट एवं अन्य के 224 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

ONGC Goa Apprentices Trainee, ओएनजीसी गोवा में ट्रेड अपरेंटिस के 28 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
19 Oct 2017 06:14 pm
Also Read
View All