RBI Recruitment 2024 For Deputy Governor: आरबीआई ने डिप्टी गवर्नर के पद पर वैकेंसी निकाली है। यहां देखें डिटेल्स-
RBI Recruitment 2024 For Deputy Governor: भारतीय रिजर्व बैंक ने डिप्टी गवर्नर के पद पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी। अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.inपर जाकर आवेदन करें।
इस पद के लिए सिर्फ वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 25 साल काम करने का अनुभव हो। चयनित कैंडिडेट्स को 2 लाख से अधिक सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2024 है। इस तारीख के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कैंडिडेट्स की उम्र 5 जनवरी 2025 तक 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।