जॉब्स

RRB NTPC And Group D Exam Date 2020: एनटीपीसी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं का अपडेट जारी, यहां पढ़ें

RRB NTPC And RRC Group D Exam Date 2020 रेलवे द्वारा दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा 28 दिसंबर से आयोजित होगी आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 15 अप्रैल से आयोजित की जाएगी

2 min read
Dec 02, 2020

RRB NTPC And RRC Group D Exam Date 2020: भारतीय रेलवे में एनटीपीसी और ग्रुप डी के पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विनोद कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि नॉन टेक्निकल पॉपुलर (NTPC) के 35 हजार 208 पदों के लिए परीक्षाएं 28 दिसंबर से शुरू होंगी और मार्च के अंत तक संपन्न होंगी। संरक्षा श्रेणी (ग्रुप डी ) में ट्रैक मेंटेनर एवं अन्य तकनीकी पदों (एक लाख तीन हजार 769 पदों) पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 15 अप्रैल से जून 2021 के बीच तक आयोजित की जाएंगी। रेलवे द्वारा निकाली गई इन भर्तियों में कुल 1,40,640 पदों के लिए 2 करोड़ 44 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेनो एवं अध्यापकों के 1663 पदों (मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी) के लिए परीक्षाएं 15 से 18 दिसंबर के बीच CBT मोड में आयोजित की जाएंगी।

RRB Exam Dates 2020
RRB NTPC Exam Date : 28 दिसंबर 2020 से शुरू होंगी और मार्च 2021 तक चलेगी
RRC Group D Exam Date : 15 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी और जून 2021 तक चलेगी
RRB Ministerial Category Exam Date : 15 दिसंबर से 18 दिसंबर 2020 तक

Read More: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन
रेलवे द्वारा 15 दिसंबर से आरआरबी की मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी की परीक्षाएं शुरू की जा रही है। आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पहले घोषणा की थी कि 15 दिसंबर से एनटीपीसी भर्ती परीक्षा शुरू होगी लेकिन बोर्ड ने पहले मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों की भर्ती परीक्षा कराने का फैसला लिया है। परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा की तारीख, एग्जाम सिटी और ट्रेवलिंग अथॉरिटी फॉर एससी ,एसटी उम्मीदवारों के लिंक को एक्टिव किया जाएगा। इसके साथ परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। पिछले साल फरवरी-मार्च माह में आरआरबी ने मिनिस्ट्रियल व आइसोलेटेड पदों पर कुल 1665 वैकेंसी निकाली गई थी। इस भर्ती के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर हिन्दी, इंग्लिश, ट्रांसलेटर, कुक, वेलफेयर इंस्पेक्टर, टीचर, लॉ असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

न्यूज एजेंसी वार्ता की खबर के मुताबिक विनोद कुमार यादव ने बताया कि रेलवे के लिए जिन कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उन्हें निश्चित रूप से नियुक्ति दी जाएगी और अगस्त 2021 तक उनका प्रशिक्षण भी पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन की बाध्यता के कारण प्रशिक्षण केन्द्रों की क्षमता प्रभावित हुई है। उसी वजह से नियुक्त पत्रों को भेजने में दिक्कत हुई। अब सबको नियुक्ति प्रदान करने का पत्र भेजा गया है। किसी को भी छोड़ा नहीं गया और ना ही किसी को छोड़ा जाएगा।

Published on:
02 Dec 2020 11:11 am
Also Read
View All