IOCL Recruitment 2020: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मार्केटिंग डिविजन, चेन्नई से दक्षिण भारत (तमिलनाडु एंड पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ) स्थित अपने लोकेशन पर टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को आइओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2020 है।