जॉब्स

Sarkari Naukri: क्लर्क, ड्राइवर और कैंटीन अटेंडेंट सहित अन्य के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Sarkari Naukri: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) ने विभिन्न श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ग्रुप ए, ग्रुप सी, और स्टाइपेंड ट्रेनी के कुल 337 पदों पर भर्तियां निकाली गई है।

2 min read
Apr 15, 2021

Sarkari Naukri: इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) ने विभिन्न श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ग्रुप ए, ग्रुप सी, और स्टाइपेंड ट्रेनी के कुल 337 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। उक्त पदों पर Govt Jobs के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट, igcar.gov.in पर आज से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

IGCAR Recruitment 2021 Important Dates
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 15 अप्रैल 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 मई 2021

IGCAR Recruitment 2021 Post Details
कुल पदों की संख्या - 337 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड- 3rd - 4 पद
अपर डिविजन क्लर्क – 8 पद
ड्राइवर – 2 पद
सिक्यूरिटी गार्ड- 2 पद
वर्क असिस्टेंट – 20 पद
कैंटीन अटेंडेंट – 15 पद
स्टाइपेंड्री ट्रेनी – 239 पद
साइंटिफिक ऑफिसर – 4 पद
टेक्निकल ऑफिसर – 42 पद
टेक्निशियन बी (क्रेन ऑपरेटर) – 1 पद

IGCAR Recruitment 2021 Application Fees
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क - 300 रुपये
एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 200 रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

How To Apply For IGCAR Recruitment 2021
इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) में विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार संबंधित पद पर आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, igcar.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर मेनू बार में दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं। आगे के टैब में नई अपडेट के साथ भर्ती का लिंक दिखाई देगा। यहां भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करने के साथ ही नई टैब में एप्लीकेशन पोर्टल पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा। यहां उम्मीदवार को सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा और उसके बाद लॉगिन करके आवदेन भरना होगा। आवेदन भरे जाने के बाद शुल्क भुगतान कर, एप्लीकेशन का फाइनल सबमिशन करें और उसका प्रिंट ले लेवें।

Published on:
15 Apr 2021 11:06 am
Also Read
View All