29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Jobs 2021: बारहवीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

Govt Jobs 2021: झारखण्ड के शहरी विकास एवं आवास विभाग ने स्टेट मिशन में मैनेजमेंट यूनिट और सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के जरिए स्टेट मिशन मैनेजर, सिटी मिशन मैनेजर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 9 Apr 2021, 7:32 AM IST

jobs.jpg

Govt Jobs 2021: झारखण्ड के शहरी विकास एवं आवास विभाग ने स्टेट मिशन में मैनेजमेंट यूनिट और सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के जरिए स्टेट मिशन मैनेजर, सिटी मिशन मैनेजर और कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर के कुल 16 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के द्वारा किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। भर्ती संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Click Here For UDHD Jharkhand Recruitment 2021

Click Here For More Govt Jobs

रिक्तियों का विवरण
स्टेट मिशन मैनेजर – 1 पद
सिटी मिशन मैनेजर – 4 पद
कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर – 11 पद

Read More: उत्तराखंड में नर्सिंग ट्यूटर के 40 पदों पर आवेदन मांगे, 5 मई तक ऑनलाइन करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
स्टेट मिशन मैनेजर – इस पद के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए की डिग्री या दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही 5 वर्षों का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। आवेदक की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

सिटी मिशन मैनेजर – एमबीए या दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा के साथ 3 वर्षों का न्यूनतम अनुभव होना चाहिए। आवेदक की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर – उक्त पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही 3 वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। आवेदक की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

Read More: गोवा मेडिकल कॉलेज में 821 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 अप्रैल तक करें अप्लाई

आवेदन सहित पूरी प्रक्रिया
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स लेकर उपस्थित होना होगा। आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, udhd.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इंटरव्यू स्थल– JUPMI BUILDING, Ist Floor, Directorate of Municipal Administration,
DHURWA, Ranchi- 834004

Read More: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, ऐसे करें अप्लाई