SSB Head Constable Exam 2021 Answer Key: हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी ऑब्जेक्शन भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2021 है।
SSB Head Constable Exam 2021 Answer Key: सशस्त्र सीमा बल ने हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह आंसर की एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक पीडीएफ फ़ॉर्मेट में उपलब्ध है। एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर के मिलान के लिए ऑफिशियल उत्तर कुंजी की मदद ले सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी एसएसबी हेड कांस्टेबल परीक्षा 2020– पेपर -1 की उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं और अपने आंसर का मिलान भी कर सकते हैं।
एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा 2021 को देश के प्रमुख जिलों में 3 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी। जो कैंडिडेट्स इस ऑफिशियल आंसर की के किसी प्रश्न/उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपनी आपत्ति एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट से भेज सकते हैं। ऑब्जेक्शन भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2021 है। ऑब्जेक्शन भेजने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न-उत्तर के लिए 100 रूपये की दर से शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
कैंडिडेट्स इसका भी ध्यान रखें कि ऑब्जेक्शन की अंतिम तारीख के बाद भेजी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की और इसका रिलज्ट घोषित किया जायेगा। जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास होंगें उन्हें मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। मेडिकल परीक्षा में सफल फाइनल मेरिट लिस्ट श्रेणीवार क्रम में तैयार की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की लगभग 74 रिक्तियों की भर्ती की जाएगी। एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह Rs.25,500 / - के वेतन स्तर -4 का वेतन मिलेगा।