जोधपुर

11 में से 10 गोल्ड मैडल छात्राओं को, केवल एक छात्र हासिल कर पाया मैडल

- आयुर्वेद विवि का दीक्षांत समारोह: डिग्रियां प्राप्त करने में छात्राएं आगे, 55 फीसदी छात्राओं को, छात्रों को केवल 45 फीसदी
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2024, 8:44 PM IST
Feature image

जोधपुर. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का सातवा दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न संकायाें में प्रथम रहे 11 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए गए। इसमें से 10 छात्राएं थी। केवल एक छात्र ही गोल्ड मैडल तक पहुंच सका। इतना ही नहीं, राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र की ओर से अनुमोदित की गई 2416 उपाधियों में से 55 फीसदी उपाधियां छात्राओं के नाम रही। इसमें छात्रों की केवल 45 फीसदी उपाधियां थी। समारोह में कलराज मिश्र ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इस उपलिब्ध का जिक्र करते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी।

आयुर्वेद ज्ञान को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करें

कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि आयुर्वेद विवि प्राचीन भारतीय आयुर्वेद चिकित्सकीय ज्ञान को पुस्तकों, शास्त्रों से बाहर लाने और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार उसे विकसित करने की दृष्टि से कार्य करें। विवि आयुर्वेद के भारतीय विशिष्ट उत्पादों के पेटेन्टीकरण में भी आगे बढ़े। मुख्य अतिथि विवि के पूर्व कुलपति प्रो. वैद्य बनवारी लाल गौड़ ने शिक्षा की प्राचीन भारतीय परंपरा, आयुर्वेद की भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर दीक्षांत भाषण दिया। विवि कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने प्रगति प्रतिवेदन पढ़ा। संचालन कुलसचिव प्रो. गोविन्द सहाय शुक्ल और डॉ. संजय श्रीवास्तव ने किया।

पहली बार 2 व्यक्तियों को डी. लिट उपाधि

राज्यपाल व कुलाधिपति मिश्र ने विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बनवारीलाल गौड़ और डाबर इण्डिया लिमिटेड के सीईओ मोहित मल्होत्रा को प्रथम बार विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि के लिए नामित किया। समारोह में मौजूद प्रो. बनवारीलाल गौड़ को कलराज मिश्र ने मानद उपाधि (डी.लिट.) प्रदान की।

इनको मिला गोल्ड मैडल

समारोह में वर्ष 2021 बैच की आयुर्वेद संकाय की डॉ. नेहा अग्रवाल, 2022 बैच की डॉ. निधि शर्मा, यूनानी संकाय के 2021 बैच की डॉ. हया खान, 2022 बैच की डॉ. सायमा नाज़, योग एवं नैचुरोपैथी 2021 बैच की डॉ. आदिवर्णा पारीक, 2022 बैच की डॉ. श्रेया सिन्हा, 2023 बैच डॉ. मीनू, बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग के 2022 बैच की डॉ. नीतू यादव और 2023 बैच की डॉ. ऋतु पारीक को स्वर्ण पदक मिला। एकमात्र छात्र होम्योपैथी संकाय के 2022 बैच के डॉ. रामचरण चौधरी को गोल्ड मैडल मिला। समारोह में डाबर इण्डिया की ओर से आयुर्वेद संकाय के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक दिए गए।

Updated on:
16 Jul 2024, 8:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता